दीपावली पर वंचित परिवारों का करे सहयोग-बिरला

Live 7 Desk

कोटा 17 अक्टूबर (लाइव 7) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रोशनी के पर्व दीपावली की लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि इस मौके वंचित परिवारों का सहयोग करना चाहिए।
श्री बिरला शुक्रवार को अपने सांगोद क्षेत्र के प्रवास के दौरान सांगोद नगर, देवली मांझी, सीमलिया और गढ़ेपान में क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। दीपावली की  ा-श्यामी करने पहुंचे श्री बिरला ने कस्बों के प्रमुख बाजारों में व्यापारियों के साथ बाजार में खरीद करने आए आमजन को भी दीपावली की शुभकामनाएं दी साथ ही वरिष्ठजन का आशीर्वाद भी लिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के बीच स्पीकर बिरला का स्वागत किया गया।
उन्हों कार्यकर्ताओं के साथ संवाद में कहा कि दीपावली का पर्व खुशियां बांटने का भी अवसर है। हम अपने आस-पास ऐसे परिवारों को भी याद करें, जिन्हें हमारे सहयोग और स्नेह की आवश्यकता है। प्रयास करें कि इस दीपावली हमारे घरों के साथ-साथ उनके जीवन में भी उजियारा और मुस्कान पहुंच सके। इसके पूर्व मार्ग में कैथून, गलाना, खेड़ा  पुर और कुराड़ एवं आजादपुरा में भी दीपावली की  ा-श्यामी की तथा समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर राज्य के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी मौजूद थे।
श्री बिरला पूर्व मंत्री भरत सिंह के पैतृक गांव कुंदनपुर पहुंचे जहां उन्होंने उनके परिजनों से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त की।
जोरा
लाइव 7

Share This Article
Leave a Comment