दिल्ली भाजपा ने ‘नमो युवा रन’ का आयोजन कर युवाओं को नशा के प्रति किया जागरूक

Live 7 Desk

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (लाइव 7) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को लेकर दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आयोजित किये जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत रविवार को राजधानी में युवाओं को नशा के प्रति जागरूक करने के लिए ‘नमो युवा रन’ का आयोजन किया गया।
दिल्ली विश्वविद्यालय के खेल परिसर में ‘नमो युवा रन’ का आयोजन किया गया। दिल्ली भाजपा के युवा मोर्चा द्वारा आयोजित नमो युवा रन को भाजपा सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डॉक्टर अलका गुर्जर, पद्मश्री सम्मानित एथलीट सुधा सिंह, दिल्ली भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, केन्द्रीय राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी, दिल्ली भाजपा के महामंत्री विष्णु मित्तल और दिल्ली भाजपा के युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर त्यागी ने भी हिस्सा लिया।
इसके साथ ही युवा मोर्चा प्रभारी अभिषेक टंडन, श्री सुमित सेठ , प्रदेश कार्यालय मंत्री ब्रजेश राय, श्री अमित गुप्ता, मोर्चा महामंत्री अरुण दराल, श्री पुनीत शर्मा और श्री गौरव जौरासिया सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस मौके पर श्री मित्तल ने कहा कि पद्मश्री सुधा सिंह दिल्ली के युवाओं के बीच खेल कूद को प्रोत्साहन देने और नशा विरोधी अभियान चलाने का काम करेंगी।
वहीं श्री तिवारी ने कहा, “आज हमने दिल्ली में एक बड़ी मैराथन का आयोजन किया, लोगों को आमंत्रित किया और बड़ी संख्या में युवा इसमें शामिल हुए। श्री मोदी के जन्मदिन को लेकर आयोजित यह ‘सेवा पखवाड़ा’ हमारे लिए गर्व की बात है क्योंकि श्री मोदी चाहते हैं कि उनका जन्मदिन सेवा कार्यों और नई पहलों के माध्यम से मनाया जाए।”
उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने संकल्प से यह दिखा दिया कि अगर संकल्प करें तो देश ही नहीं बल्कि विश्व के अलग अलग देश भी भारत के सामने झुकने को तैयार है।
इस दौरान उन्होंने लोगों को शपथ दिलाई कि हम युवा भारत का वर्तमान भी है और भविष्य भी हैं। हम नशे से दूर रहने और अपने तन मन को सुरक्षित रखने और इस नशे की बुराई के खिलाफ डट कर खड़े रहने की प्रतिज्ञा करते हैं। अपनी जिम्मेदारी स्वयं परिवार और राष्ट्र के लिए निभाने की शपथ लेते हैं
श्री चौधरी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज जो नमो युवा रन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य देश की युवाओं को नशा मुक्ति करने का संदेश देना है ताकि युवा वर्ग विकसित भारत में अपना अहम योगदान दे सके। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दिल्ली बनाने के लिए और देश को नशा मुक्त बनाने के लिए आज एक थीम के साथ युवा मैदान में उतरे और मैराथन के माध्यम से आज एकत्रित हुए तकरीबन 5000 छात्रों ने इसमें शामिल हुए। देश भर में आज युवा मोर्चा के माध्यम से कार्यक्रम हो रहा है। हमारा भारत है स्वस्थ होगा नशा मुक्त होगा।
डॉक्टर गुर्जर ने कहा कि यह दौड़ न केवल प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा पर्व के रूप में मनाने का प्रतीक है, बल्कि युवाओं में स्वस्थ और नशा मुक्त जीवन की प्रेरणा देने का संदेश भी है। इसलिए इसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई देती हूँ ताकि वह देश के विकास में अपना योगदान दे सके।
श्री त्यागी ने कहा कि सेवा पखवाड़े के तहत हम लोग विभिन्न तरह के कार्यक्रम इसमें करते हैं। इस बार नमो युवा रन के नाम से हमने कार्यक्रम किया जो युवा मोर्चा ने पूरे देश भर में किया अन्य कार्यक्रम भी साथ-साथ सेवा पखवाड़े के अंतर्गत चल रहे हैं, लेकिन मैराथन में हमने देखा कि कैसे इसमें युवाओं का संघ साथ देखने को मिला। दिल्ली नशा मुक्त बनें इस संदेश को लेकर दिल्ली का युवा मोर्चा घर-घर तक जाएगा।
संतोष  
लाइव 7

Share This Article
Leave a Comment