चुनौतियों का सामना करेगा तेनाली  ा

Live 7 Desk

मुंबई, 25 मार्च (लाइव 7) सोनी सब के शो ‘तेनाली  ा’ में मुख्य भूमिका निभा रहे कृष्णा भारद्वाज ने कहा, तेनाली  ा हमेशा अपनी चतुराई और हाज़िरजवाबी के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार वह ऐसी चुनौती का सामना कर रहा है, जहां हर पल कीमती है।

सोनी सब का लोकप्रिय शो ‘तेनाली  ा’ अपनी दिलचस्प और चतुराई भरी कहानियों से दर्शकों को लगातार लुभा रहा है। कृष्णा भारद्वाज द्वारा निभाया गया तेनाली  ा एक बार फिर अपनी बुद्धिमत्ता के बल पर एक रहस्यमयी साजिश को सुलझाने निकल पड़ा है। आगामी एपिसोड्स में तेनाली  ा, लैला की सच्चाई उजागर करने की कोशिश करेगा, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं है कि लैला असल में एक घातक विषकन्या है। जब तेनाली चोरी हुई शाही मुहर के रहस्य को सुलझाने में जुटता है, तो एक के बाद एक अजीब घटनाएं घटने लगती हैं। लैला का संदिग्ध व्यवहार, एक लापता फारसी पत्र और जानलेवा घटनाएं – ये सभी तेनाली को चौंका देते हैं। आखिरकार जब वह पत्र में छिपे गुप्त संदेश को पढ़ता है, तो उसकी सबसे बड़ी आशंका सच साबित होती है: लैला एक प्रशिक्षित हत्यारिन है, जिसका मकसद राजा कृष्णदेवराय (आदित्य रेडिज) को ज़हर देना है।

‘तेनाली  ा’ में मुख्य भूमिका निभा रहे कृष्णा भारद्वाज ने कहा, तेनाली  ा हमेशा अपनी चतुराई और हाज़िरजवाबी के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार वह ऐसी चुनौती का सामना कर रहा है, जहां हर पल कीमती है। पवित्रा पुनिया, जो लैला का किरदार निभा रही हैं, ने अपने प्रभावशाली अभिनय से दृश्यों को और रोमांचक बना दिया है। रंग पंचमी के सीक्वेंस की शूटिंग काफी चुनौतीपूर्ण लेकिन रोमांचक रही, क्योंकि हमें भावनात्मक तनाव और त्यौहारी भव्यता के बीच संतुलन बनाना था। यह अनुभव बेहद संतोषजनक था। मुझे दर्शकों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतज़ार है कि तेनाली कैसे इस रहस्य को सुलझाता है और अपने अब तक के सबसे खतरनाक दुश्मन का सामना करता है।

‘तेनाली  ा’, सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे, सिर्फ सोनी सब पर प्रसारित होता है।

 

लाइव 7

Share This Article
Leave a Comment