गत चैंपियन दिल्ली ने दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव को 14-0 से रौंदा

Live 7 Desk

नारायणपुर (छत्तीसगढ़), 11 अप्रैल (लाइव 7) गत चैंपियन दिल्ली ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद अंडर-20 पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 के ग्रुप एफ के अपने पहले मुकाबले में दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव को 14-0 से रौंदा।
आज यहां  कृष्ण मिशन आश्रम ग्राउंड में खेले गये मुकाबले में दिल्ली के लिए दस अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल किए। मोइरंगथेम सिंह ने दूसरे मिनट में ही गोल करके आक्रमण शुरुआत की, उसके बाद पांचवें मिनट में लैश  मैतेई ने गोल दागा।

Share This Article
Leave a Comment