मुंबई, 15 सितंबर (लाइव 7) गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सोमवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ ली।
बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर ने श्री देवव्रत को राजभवन के दरबार हॉल में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। श्री देवव्रत ने संस्कृत में शपथ ली। समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति बनने के बाद 11 सितंबर को इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
श्री देवव्रत 2019 से गुजरात के राज्यपाल के रूप में काम कर रहे हैं। एक पूर्व शिक्षक एवं आर्य समाज प्रचारक श्री देवव्रत ने पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक गुरुकुल के प्राचार्य के रूप में कार्य किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस सप्ताह की शुरुआत में उन्हें औपचारिक रूप से महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया था।
संतोष, मधुकांत
लाइव 7
आचार्य देवव्रत ने ली महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ
Leave a Comment
Leave a Comment

