अमृतसर 22 सितंबर (लाइव 7) पंजाब के अमृतसर के सिविल अस्पताल में सोमवार सुबह अचानक आग लगने अफरातफरी पगई। जिसके बाद यहां दाखिल मरीजों और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
कर्मचारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि सुबह के वक्त ब्लड बैंक में लगे फ्रिज के पास आग लगी और फैलती चली गयी। आग लगने के बाद सभी लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। बहुत तेजी से की गई कोशिशों के कारण बच्चों और तमाम मरीजों की जान बचाई जा सकी। एक अन्य कर्मचारी वंदना ने बताया कि नीचे वाले फ्लोर को पूरी तरह से बचा लिया। आग बुझाने में करीब दो घंटे लगे। कोशिश यही थी कि आग किसी तरह से बाहर न जाए।
सिविल सर्जन डॉक्टर धवन ने बताया कि उन्हें 7.45 बजे के करीब फोन आया कि अस्पताल में आग लगी है। वे तुरंत मौके पर पहुंचे।उन्होंने बताया कि अस्पताल के सफाई कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों ने पहले ही मोर्चा संभाल लिया था। उन्होंने अस्पताल के फायर कंट्रोल करने वाले सिलेंडर इकट्ठे किए और आग पर काबू पाया।
ठाकुर शोभित
लाइव 7
अमृतसर के सिविल अस्पातल में आग, मरीज सुरक्षित
Leave a Comment
Leave a Comment

