आगरा 12 अक्टूबर (लाइव 7) अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की रविवार की आगरा यात्रा रद्द हो गई।
श्री मुत्तकी ताजमहल देखने के लिए आज आगरा जाने वाले थे और उनका यह कार्यक्रम आठ अक्टूबर को तय हो गया था। उनकी आगरा यात्रा का किस कारण रद्द हुई इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन के अनुसार, उन्हें सिर्फ आगरा यात्रा का कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिली है।
श्री मुत्तकी आज सुबह आठ बजे दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए आगरा रवाना जाने वाले थे। 11 बजे आगरा पहुंच कर ताजमहल का दीदार करने वाले थे। इसके बाद दोपहर का खाना खाने के बाद उन्हें वापस दिल्ली आना था। करीब एक घंटे तक ताजमहल परिसर में रहना प्रस्तावित था। इस यात्रा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां कर ली थीं।
सं.
लाइव 7
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री की आगरा यात्रा रद्द
Leave a Comment
Leave a Comment

