योगी आदित्यनाथ आज 3 घंटे ग्रेटर नोएडा में रहेंगे, दोपहर 2 बजे एक्सपो मार्ट में लैंड होगा हेलीकॉप्टर –
- Sponsored -
ग्रेटर नोएडा : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं। इसको लेकर उत्तर प्रदेश शासन से मिनट 2 मिनट कार्यक्रम जारी हुआ है। योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा में करीब 3 घंटे रहेंगे। दोपहर 2:05 बजे योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में लैंड होगा और 5:05 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में बैठकर ग्रेटर नोएडा से रवाना हो जाएंगे।
दोपहर 12:30 लखनऊ से रवाना होंगे
- Sponsored -
उत्तर प्रदेश शासन से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की दोपहर 12:30 योगी आदित्यनाथ लखनऊ से रवाना होंगे। वह पहले लखनऊ से गाजियाबाद आएंगे और फिर गाजियाबाद से हेलीकॉप्टर के माध्यम से ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में पहुंचेंगे। करीब 2:05 बजे योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर ग्रेटर नोएडा में लैंड होगा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 का उद्घाटन करने के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी। राष्ट्रपति करीब 3:45 बजे पर आएंगे। योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे।
राष्ट्रपति की विदाई के बाद वापस लखनऊ जाएंगे योगी आदित्यनाथ
- Sponsored -
योगी आदित्यनाथ और द्रौपदी मुर्मू करीब 4:00 यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 का उद्घाटन करेंगे। इस ट्रेड शो में 200 से ज्यादा स्टॉल लगे हुए हैं। इसके अलावा 60 देश के करीब 400 से ज्यादा इंटरनेशनल बायर्स आएंगे। वहीं, b2b के लिए अभी तक 60,000 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री देश की जनता को संबोधित करेंगे। करीब 5:00 बजे राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। राष्ट्रपति की विदाई करने के बाद यूपी के चीफ मिनिस्टर लखनऊ के लिए रवाना होंगे। कुल मिलाकर करीब 3 घंटे योगी आदित्यनाथ आज ग्रेटर नोएडा में रहने वाले हैं।
- Sponsored -
Comments are closed.