- Sponsored -
बेंगलुरु : भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड के सदस्य व कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पार्टी के अन्य नेताओं से मुलाकात करने शुक्रवार को दिल्ली जाएंगे।
श्री येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा,‘‘आज मैं दिल्ली जा रहा हूं। आज शाम मैं मोदी जी से मुलाकात करूंगा। आज या कल में सर्वश्री अमित शाह, जे पी नड्डा और राजनाथ ंिसह से मुलाकात करुंगा। कल शाम को वापस लौट जाऊंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरा कर्तव्य है कि मैं उनके साथ इस पर विचार करूं कि मुझे नई जिम्मेदारी के साथ क्या करना चाहिए। यदि दत्तात्रेय होसबाले (आरएसएस महासचिव) उपलब्ध हैं, तो मैं उनसे भी मिलूंगा।’’ श्री येदियुरप्पा की दिल्ली यात्रा कर्नाटक भाजपा के नलिन कुमार कतील के अध्यक्ष पद की समाप्ति के बाद हो रही है।
गौरतलब है कि गत 17 अगस्त को श्री येदियुरप्पा को 2023 की शुरुआत में कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति में सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है।
- Sponsored -
Comments are closed.