Live 7 Bharat
जनता की आवाज

महिला एकता से ही समाज का उद्धार व उत्थान संभव: धीरज प्रसाद साहू

- Sponsored -

महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल हुए राज्यसभा सांसद, किया उत्साह वर्धन 

- Sponsored -

कयूम खान 

लोहरदगाः लोहरदगा जिला महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को जिला कांग्रेस ऑफिस राजेंद्र भवन में की गई। बैठक में बतौर मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के अलावे कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुखेर भगत, जिला परिषद अध्यक्ष रीना देवी इस बैठक में उपस्थित रहे। मौके पर रास सांसद श्री प्रसाद ने कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है। उन्होंने कहा कि महिला एकता से ही समाज का उद्धार व उत्थान संभव है। उन्होंने कहा कि हाल के दशक में, विश्व भर में जहां अनेकानेक राजनैतिक व सामाजिक उन्नति हुई है, उनमें सबसे महत्वपूर्ण प्रभाव और भागीदारी महिलाओं की रही है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि राजनैतिक भूमिकाओं में महिलाओं की सहभागिता और प्रतिनिधित्व बढ़ाएं, क्योंकि हमारी आधी आबादी महिलाओं से ही बनती है। इस बैठक में चर्चा कि गई कि महिला संगठन को मजबूत बनाने और सभी समुदाय के लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने की चर्चा कि गई। इस मीटिंग को सफल बनाने में हमारी सभी कांग्रेसी महिलाएं उपस्थि थीं। जिनमें जिला अध्यक्ष सीमा परवीन, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमृता उरांव, सुशीला देवी, संगीता देवी, लालकारेन एक्का, तबस्सुम खातून, रबीना खातून, ममता देवी, मुनसरी खातून, अनिता देवी, उर्मिला देवी, उषा देवी, सीता देवी, उर्मिला देवी, निशा, सना, अनीशा खातून, बनो खातून समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी महिला मौजूद थीं। लोहरदगा जिला महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक को सफल कराने के लिए जिलाध्यक्ष सीमा परवीन ने सभी महिलाओं का हार्दिक अभिनंदन किया है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: