- Sponsored -
भूली :भूली के बी ब्लॉक अम्बेडकर चौक पर शनिवार को धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटि की जिलाध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में मोनेटाइजेशन के विरोध में प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री सीतारमण का पुतला दहन किया गया। मौके पर उपस्थित महिला कार्यकर्ताओ ने सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए उनकी नीतियों पर आक्रोश व्यक्त किया।मौके पर सीता राणा ने कहा कि भाजपा सरकार ने झूठा विकास का सपना दिखा कर सत्ता पर कब्जा जमाया है और सरकारी संपत्ति को औने पौने कीमतों पर अपने चहेते व्यापारी मित्रों को बेचना चाहती हैं। भाजपा सरकार ने देश की सम्प्पति को बेचने और अपने मित्रों अम्बानी अडानी को लाभ पहुंचाने का कुचक्र रचा है और आम लोगों को महंगाई की भट्ठी में झोंक दिया है। आम आदमी नोटबन्दी से लेकर जीएसटी और फिर कोरोना संक्रमण काल मे अपना रोजगार खोया और बड़ी संख्या में बेरोजगार हुए। दो वक्त का भोजन जुगाड़ करना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे कठिन दौर में आम गरीब व निम्न मध्यम वर्ग के लोगो को 5 किलो अनाज का झुनझुना पकड़ा कर अपने व्यपारी मित्रों को अरबो की संपत्ति महज कुछ करोड़ो में बेच कर देश व जनता का अहित कर रही है। भाजपा ने पिछले सात सालों में निर्माण के नाम पर कुछ किया नही और कांग्रेस के समय मे बनी संपत्ति को बेच कर अपने मित्रों को अनैतिक लाभ पहुंचा रही है। जिसका धनबाद जिला महिला कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। सरकार नया नया अध्यादेश लाकर किसानों को भीख मांगने पर मजबूर कर रही है। मगर देश की जनता भाजपा के गंदी राजनीति व मंशा को सबक सिखा देगी। मौके पर रिंकू देवी,यशोदा मंडल,बसंती देवी,आशा देवी,जानकी देवी,शाहीना बानो,अख्तरी खातून,नंदनी देवी,कौशल्या देवी,क्रांति देवी,सविता देवी,कलावती देवी,शकुंतला देवी,वीणा देवी,मानो देवी,सुमित्रा देवी, बिंदु देवी,कुंती देवी,सावित्री कोड़ा,नूरजहां बानो, ज्योति कुमारी,दुर्गी कुमारी आदि मौजूद थी।
- Sponsored -
Comments are closed.