- Sponsored -
डालटनगंज: जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि महिला सोनी देवी अपने पति रविन्द्र शर्मा के साथ बाइक से हरिहरगंज के संढा स्थित मायके से अपने ससुराल जा रही थी। इसी दौरान छतरपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ स्थित ग्राम देवता के समीप जर्जर सड़क के कारण उनका वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे महिला सड़क पर गिर गयी। इस हादसे में महिला गंभीर के रूप से घायल हो गई।
सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला को इलाज के लिए तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है।
- Sponsored -
Comments are closed.