- Sponsored -
अभियुक्तों की निशानदेही पर जंगल से लाश बरामद, युवती एक पर शादी के लिए बना रही थी दबाव
रांची : युवती को रास्ते से हटाने के लिए उसके कथित प्रेमी ने ही अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। सिल्ली में हुए इस मामले का खुलासा करते हुये पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर युवती का शव बुरूडीह जंगल में पहाड़ी से बरामद कर लिया है। अभियुक्तों ने युवती की लाश को वहां छुपा दिया था। इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों में बड़ा चांगरू गांव का करमपाल मुंडा उर्फ करमपाल पातर मुंडा, लखिन्द्र लोहरा, अड़की का कार्तिक मुंडा उर्फ योगेन्द्र मुंडा और राहुल मुंडा शामिल है।
अड़की का दोनों अभियुक्त वर्तमान में नामकुम थाना क्षेत्र के हुहांगहातु में रह रहे थे। इस संबंध में जानकारी देते हुये ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि करमापाल मुंडा उस युवती का कथित प्रेमी था। उसके विरूद्ध ही लड़की के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था। उस पर युवती को बहला-फुसला कर ले जाने और संभवत: हत्या कर देने का आरोप लगाया गया था। इस प्राथमिकी को पुलिस ने 14 जनवरी को दर्ज किया गया था।
- Sponsored -
इसके बाद से ही सिल्ली डीएसपी ख्रिस्टोपर केरकेट्टा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम छानबीन में लगी हुयी थी। सबसे पहले पुलिस ने नामदर्ज अभियुक्त करमापाल मुंडा को पड़ा और उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया है कि वह पहले से शादीशुदा था, इस कारण वह अपनी प्रेमिका से विवाह नहीं कर सकता था।
हालांकि वह युवती उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। इसी कारण से उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर युवती की हत्या की साजिश रही थी। इस कांड के उद्भेदन में पुनि राजकुमार यादव, सिल्ली थानेदार पुअनि अजय कुमार सिंह,पुअनि बबलू कुमार, अनगड़ा थानेदार पुअनि ब्रजेश कुमार सिंह, मुरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार, अनगड़ा थानेदार पुअनि ब्रजेश कुमार सिंह, पुअनि अनूप तोपना और सअनि रविशंकर मिश्रा भी शामिल थे।
- Sponsored -
Comments are closed.