- Sponsored -
रांची: रांची के अरगोड़ा इलाके में पुलिस इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी की पत्नी ने अपने ही घर में खुदकुशी कर ली। मामले की जानकारी मिलने पर अरगोड़ा पुलिस मौके पर आज पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी की पत्नी सुनीता ंिसह (45)मंगलवार को मॉर्निंग वॉक के बाद घर लौटी थी। आने के बाद उन्होंने अपने पति को नाश्ता कराया और ड्यूटी पर सरायकेला भेज दिया। इसके बाद खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। थोड़े देर बाद उनके तीनों बच्चों ने मां को पंखे की कुंडी से कपड़े के सहारे फंदे से झूलते देखा तो शोर मचाया और अपने पिता को मामले की जानकारी दी। हालांकि जब तक लोग पहुंचते तब तक सुनीता की मौत हो चुकी थी।
उल्लेखनीय है कि 1994 बैच के दारोगा कृष्ण मुरारी की पोंिस्टग झारखंड के सरायकेला जिले में है। लेकिन उनका परिवार रांची के अरगोड़ा इलाके में रहता है। मंगलवार को कुछ देर पहले ही कृष्ण मुरारी सरायकेला ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि कई ंिबदुओ पर मामले की जांच की जा रही हैं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। हालांकि अब तक घटना की कारणों का पता नहीं लग सका है।
- Sponsored -
Comments are closed.