Live 7 Bharat
जनता की आवाज

मौसम विभाग की चेतावनी झारखंड,ओडिशा, गुजरात सहित कई राज्यों में होगी भारी बारिश

- Sponsored -

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार को राजस्थान, गुजरात, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार, झारखंड में कुछेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, जम्मू कश्मीर और हिमाचल के कुछ हिस्सों में वर्षा के आसार हैं। मानसून के दूसरे चरण में देश के कई शहरों में अच्छी बारिश दर्ज हुई है। इस साल अनेक राज्यों में अनुमान से ज्यादा वर्षा हुई है, हालांकि पूर्वी राज्यों में कम वर्षा से वहां खेती पर असर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने 21 अगस्त तक देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें मध्यप्रदेश, गंगा किनारे के पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा के कुछ हिस्से शामिल हैं। बीते 24 घंटों में हुई भारी वर्षा के कारण ओडिशा, मध्यप्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों की नदियां अपने उफान पर हैं। ओडिशा के 20 जिलों में गुरुवार को भारी बारिश हो सकती है। यहां शुक्रवार को भी यह सिलसिला जारी रह सकता है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार राजस्थान के मध्य भाग में बना कम दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में स्थित है। वहीं, मानसून की ट्रफ मध्य समुद्र तल से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, जयपुर, ग्वालियर, वाराणसी, गया, मालदा तक निम्न दबाव क्षेत्र से गुजर रही है। इनके असर से संबंधित व आसपास के राज्यों में कहीं भारी तो कहीं मध्यम बारिश होगी।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: