Live 7 Bharat
जनता की आवाज

विष्णुदत्त शर्मा ने डॉ गोविंद सिंह को विधानसभा में दी चुनौती

- Sponsored -

भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे संवैधानिक पद पर नियुक्त हैं और उन्हें कोई भी बात गंभीरता से कहनी चाहिए। श्री शर्मा ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि वे सदन के अंदर नेता प्रतिपक्ष हैं, संवैधानिक पद पर हैं, उन्हें गंभीरता से बात करनी चाहिए। किसी भी सामाजिक संगठन या व्यक्ति पर चारित्रिक आरोप लगाना जिम्मेदार व्यक्ति को शोभा नहीं देता।

- Sponsored -

उन्होंने कहा कि अगर डॉ सिंह के पास भाजपा नेताओं के खिलाफ कोई भी सबूत हैं, तो उन्हें समाज के सामने उन चीजों को लाना चाहिए। दरअसल डॉ सिंह ने अपने बयान में कहा था कि उनके पास भाजपा के नेताओं की आपत्तिजनक सीडी हैं। इसके बाद से इस मुद्दे पर राजनीति का दौर शुरु हो गया है।

श्री शर्मा ने कल डॉ सिंह को चुनौती दी थी कि अगर उनके पास कुछ भी है, तो वे इसे सार्वजनिक करें।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: