- Sponsored -
सामुहिक रूप से पार्टी से कई लोगों ने दिया इस्तीफा
भुरकुंडा: बलकुदरा गांव में बुधवार को आजसू पार्टी के कार्यकतार्ओं की बैठक हुई। बैठक में उपस्थित बलकुदरा के तमाम आजसू कार्यकतार्ओं ने विजय साहू को रामगढ़ जिलाध्यक्ष पद से हटाये जाने पर नराजगी जताई। कार्यकतार्ओं ने कहा कि जब से विजय साहू आजसू के जिलाध्यक्ष पद रहें सभी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के ग्रामीण काफी संतुष्ट थे।
- Sponsored -
लोग इनकी सराहना करते थे। ये क्षेत्र में पार्टी के लिए रीढ़ थे। विजय साहू के जिलाध्यक्ष पद से हट जाने से बलकुदरा के आजसू कार्यकर्ता अपने को कमजोर महसूस करते हुए सामुहिक रूप से इस्तीफा दे दी है। बैठक क अध्यक्षता पूर्व मुखिया विजय मुंडा व संचालन मनोज यादव ने किया।
इस्तीफा देने वालों में बलकुदरा पंचायत के पूर्व मुखिया विजय मुंडा, प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज यादव व रवि मुंडा, बलकुदरा पंचायत अध्यक्ष राजू मुंडा, प्रखंड सह सचिव किशोर कुमार, प्रखंड कार्यकारिणी अध्यक्ष बादल कुमार, पंचायत सह सचिव रॉकी मुंडा, पंचायत सदस्य रवि यादव, सह सचिव संजय साव, जिला आदिवासी कार्यकारी सदस्य सुशील मुंडा, सदस्य अर्जुन यादव, प्रखंड सह सचिव दिनेश यादव, सदस्य प्रेम मुंडा, संदीप मुंडा, दिलीप मुंडा, लालू यादव, दिनेश यादव आदि शामिल हैं।
- Sponsored -
Comments are closed.