Live 7 Bharat
जनता की आवाज

विक्की कौशल ने सरदार ऊधम सिंह का लुक शेयर किया

- Sponsored -

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी आने वाली फिल्म सरदार उधम सिंह से अपना लुक शेयर किया है।विक्की कौशल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सरदार उधम सिंह’ को लेकर चर्चा में हैं।इस फिल्म में विक्की कौशल स्­वतंत्रता सेनानी उधम सिंह के रोल में हैं, जिन्­होंने जलियांवाला बाग हत्­याकांड के कसूरवार जनरल डायर को मौत के घाट उतारा था।इस फÞल्मि में कहानी के अनुसार विक्की कई लुक्स और लोकेशंस पर नजÞर आएंगे। इन लुक्स को विक्की अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जÞरिए साझा कर रहे हैं। ऐसा ही एक लुक उन्होंने शेयर किया, जो पूर्वी यूरोप का है, जहां -15 डिग्री तापमान में शूट किया गया।
विक्की कौशल ने बताया कि सरदार ऊधम सिंह का यह लुक 1933 का है और पूर्वी यूरोप के जंगलों का है। सरदार ऊधम का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। फÞल्मि की कहानी जलियांबाला बाग नरसंहार के बदले पर आधारित है, जिसके लिए सरदार ऊधम सिंह ने 21 सालों तक इंतजÞार किया था और लंदन जाकर अंग्रेजÞ अफÞसर को मारकर इसका बदला लिया। फÞल्मि ऊधम सिंह के इस पूरे सफÞर को पेश करती है।गौरतलब है कि ‘सरदार उधम’ में विकी कौशल के अलावा बनिता संधू और अमोल पाराशर भी हैं। फिल्म ‘सरदार उधम ‘ ओटीटी प्लेटफार्म पर 16 अक्टूबर को रिलीज होगी।

 

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: