Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

राज्य में 81,833 लोगों को लगाया गया टीका

- Sponsored -

रांची : राज्य में शुक्रवार को 81,833 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 53,846 लोगों को टीका का पहला और 27,987 लोगों को टीका का दूसरा डोज लगाया गया। इसमें सभी वर्ग के लोग शामिल थे। राज्य में 20 अगस्त तक 2,07,926 हेल्थ केयर वर्करों को टीका का पहला और 1,66,279 को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। वहीं 3,64,135 फ्रंट लाइन वर्करों को पहला और 2,55,197 को दूसरा डोज लग चुका है। इसी प्रकार 18 से 44 साल तक के 48,49,684 लोगों को पहला और 4,46,732 लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। वहीं 45 से 59 वर्ष तक के 22,40,789 लोगों को पहला और 7,96,638 लोगोें को दूसरा डोज तथा 60 साल से उपर के 15,96,645 लोगों को पहला और 6,25,309 लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.