- Sponsored -
रांची :आपरेशन लोटस के अवधारणा के बीच झारखंड में पल-पल सियासी परिदृश्य बदल रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने सभी विधायकों को तीन बसों में भर कर खूंटी के लतरातू पहुंच गये। सभी मंत्री और विधायक खूंटी के लतरातु डैम में नौका विहार का आनंद ले रहे हैं। इससे पहले विधायकों ने जमकर लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। उसके बाद वहां की मनोरम दृश्य का आनंद लिया। कई महिला विधायक नौका विहार का आनंद ले रहे हैं। इस बीच सीएम हेमंत सोरेन सभी सत्तारूढ़ विधायकों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डेय भी साथ रहेंगे। इस बैठक में आगे की रणनीति पर विचार विमर्श होगा। इससे पूर्व दोपहर को एक बस में खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी बैठे हुए हैं। जिन तीन बसों से इनको ले जाया गया है, उनमें दो बसों का रंग पीला और तीसरी बस का रंग ब्लू है। सुबह से ही यह अटकलें लगाई जा रही थी कि हेमंत सोरेन अपने विधायकों को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। इस बीच कुछ तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। एक तस्वीर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायकों के साथ सेल्फी खींचते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे विधायक बैठे हुए हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में कांग्रेस व झामुमो के विधायक बस में बैठे नजर आ रहे हैं।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की इस गतिविधियों से यह साफ होता जा रहा कि झारखंड में विधायकों की तोड़फोड़ भी होने की आशंका बनी हुई है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक रोज पहले दावा किया था कि हेमंत सोरेन के पास सिर्फ 36 विधायक ही हैं। कयामत तक वह शेष विधायकों का प्रबंध नहीं कर पाएंगे। यह दावा उन्होंने झामुमो के इस दावे पर किया था कि उसके पास 50 विधायकों का समर्थन पत्र है। अब निशिकांत दुबे ने टवीट कर कहा है कि उनका दावा सच साबित होता दिख रहा है।दरअसल, हुआ यह कि मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश करते समय कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय की गाड़ी की डिक्की खुल गई। इसमें अटैची और पानी के ढेर सारे बोलत देखे गए। मीडिया वालों ने विधायक से इसके बारे में पूछताछ करनी शुरू कर दी। इसपर विधायक दीपिका पांडेय नाराज भी हो गई। इसके बाद यह सूचना आने लगी कि कांग्रेस और झामुमो के विधायकों को पूरी तैयारी के साथ मुख्यमंत्री आवास बुलाया गया है। चुनाव आयोग का फैसला आने के बाद इन विधायकों को जरूरत पड़ने पर छत्तीसगढ़ ले जाया जा सकता है। लेकिन अब सूचना है कि फैसला आने से पहले ही हेमंत सोरेन विधायकों को लेकर छत्तीसगढ़ रवाना हो गए हैं।मालूम हो कि शुक्रवार को भाजपा सांसद डा निशिकांत दुबे ने टवीट कर कहा था कि झामुमो और कांग्रेस के विधायक छत्तीसगढ़ पहुंचाए जा रहे हैं। लेकिन देर शाम तक ऐसी कोई कवायद हेमंत सोरेन की ओर से नहीं देखी गई। रात को मुख्यमंत्री आवास पर सभी विधायक भोजन के लिए पहुंचे। उनकी बैठक भी होती रही। आज शनिवार सुबह कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने भी दावा किया कि कोई विधायक कहीं नहीं जा रहा है। सभी विधायकों को रांची में रहने के लिए कहा गया है। बाहर ले जाने संबंधित अफवाह के कारण सभी दोनों पार्टी के नेता परेशान हैं। उधर, आज शनिवार रात कांग्रेस ने बैठक बुलाई गई है। इसमें झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस प्रभारी शाम 7.50 बजे दिल्ली से रांची पहुंच रहे हैं। कांग्रेस अपने विधायकों को सहेजने की कवायद में लगी है। तीन विधायकों की कहानी सामने आने के बाद कांग्रेस ज्यादा अलर्ट मोड में है।
- Sponsored -
Comments are closed.