Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

पिकअप वाहन को धक्का मार रहे लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी

- Sponsored -

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में डीजल खत्म होने पर धक्का मार रहे पिकअप वाहन को पीछे से अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दिए जाने के चलते तीन लोगों की मृत्यु हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। उप पुलिस अधीक्षक कुंदन सिंह मंडलोई के अनुसार आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठीकरी और सेगवाल के बीच कल रात लगभग एक बजे हुई इस दुर्घटना में उपला गांव निवासी सुनील की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

- Sponsored -

वहीं दनोद निवासी विजय और रामपुरा निवासी राजेश ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। छह अन्य लोगों का उपचार जारी है। सभी खतरे से बाहर हैं।

उन्होंने बताया कि इंदौर क्षेत्र के पातालपानी में एक मेले में दुकान लगा कर बड़वानी जिले के पलसूद लौट रहे लोगों के पिकअप वाहन का डीजल रास्ते में समाप्त हो गया। इसी के चलते वे उतर कर इसे धक्का लगाते हुए वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.