Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में राजद ने देश में इतिहास गढ़ा है: उपेंद्र कुमार यादव

- Sponsored -

कयूम खान
लोहरदगा: राष्ट्रीय जनता दल का 25 वां स्थापना दिवस सोमवार को लोहरदगा जिला अध्यक्ष शकील अख्तर की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश महासचिव उपेंद्र कुमार यादव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित होकर कोविड-19 के गाइडलाइंस का पालन करते हुए केक काटकर, झंडोत्तोलन एवं जयघोष के नारों के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव उपेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि समाजिक न्याय के प्रणेता, सेक्युलरिज्म के एक मात्र नेता, समाजिक न्याय के अग्रदूत लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में राजद ने देश और राज्य के हित में ऐतिहासिक कार्य किया है।

- Sponsored -

लालू प्रसाद यादव ने लोहिया, कपूर्री, जेपी के विचारों को हमेशा आत्मसात कर जीवंत रखा है।उन्होंने कहा कि पार्टी जिन मूल्यों के लिए बनी, आज उसी पर चलते हुए केन्द्र सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लागातार आंदोलन कर रही है।देश में गंगा जमुनी तहजीब, संवैधानिक संस्था, देश का सौहार्द को समाप्त कर अल्पसंख्यक, दलित, पिछड़े समुदाय को खौफ और दहशत के माहौल में जीने को विवश कर दिया है। कहा कि झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल बहुत मजबूती से उभर रही है और पूरे झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

लोहरदगा में दमखम के साथ पंचायत चुनाव में उतरेगी राजद: शकील अख्तर
जिला अध्यक्ष शकील अख्तर ने उपस्थित लोगों को जनसरोकार के मुद्दे पर एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोहरदगा में राजद मजबूती के साथ सदस्य अभियान चला रही है। आने वाले पंचायत चुनाव में पूरे दमखम के साथ लोहरदगा में चुनाव लड़ेगी। संबोधित करने वालों में राजद के वरिष्ठ नेता खुर्शीद आलम, मंजूर अंसारी, सुनील मेहता, एजाज अख्तर शामिल थे।

- Sponsored -

उक्त नेताओं ने कहा कि लोहरदगा में आज स्थापना दिवस के दिन संकल्प लें कि हम सभी मिलजुल कर राजद को मजबूत करेंगे और लालू प्रसाद यादव के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर सिराज अंसारी, सरफराज अंसारी, मुर्शीद अंसारी, सुनील उरांव, सतीश उरांव, नुसरत अंसारी, शालेश्वर मुंडा आदि सहित लोगबाग मौजूद थे।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.