- Sponsored -
ब्रुसेल्स : उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने आरोप लगाया कि रूस मनगढ़ंत बहाने बनाकर यूक्रेन पर हमले की योजना बना रहा है। साथ ही रूस पर 1991 में पूर्व की ओर विस्तार नहीं करने की गठबंधन की प्रतिबद्धता की वैधता को नकारने का भी आरोप लगाय है।
श्री स्टोल्टेनबर्ग ने शनिवार को जर्मन सार्वजनिक प्रसारक कंपनी एआरडी से कहा, ‘‘रूस ने कहा है कि सैनिकों को वापस नहीं बुलाया जा रहा है, लेकिन सीमा पर सैनिकों का जमावड़ा हो रहा है।’’ नाटो महासचिव स्टोल्टेनबर्ग के मुताबिक ऐसे ‘संकेत’ मिले हैं कि रूस मनगढंत बहाना बनाकर यूक्रेन के खिलाफ हमले की तैयारी कर रहा है।
उन्होंने कहा कि दक्षिण-पूर्व (डोनबास) में संघर्ष विराम उल्लंघन में तेजी के बीच डोनेट्स्क और लुहान्स्की के स्व-घोषित गणराज्यों से (डीपीआर और एलपीआर) से नागरिकों को निकाला जा रहा है। उन्होंने रूसी भाषी डोनबास में नरसंहार का आरोप लगाने को लेकर रूस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने रूस पर पूर्व की ओर विस्तार नहीं करने के अपने वादे को तोड़ने का भी आरोप लगाया है।
- Sponsored -
Comments are closed.