- Sponsored -
मुंबई : यूक्रेन में फंसे भारतीयों का तीसरा दल गुरुवार को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट आईएक्स 1202 से भारत पहुंचे नागरिकों का स्वागत केंद्रीय रेल राज्य मंत्री राव साहेब दानवे ने किया। यात्रियों को आगे की यात्रा में सहायता के लिए भारतीय रेलवे ने हवाई अड्डे के टी-2 पर एक हेल्प डेस्क और एक विशेष आरक्षण काउंटर स्थापित किया है। लगभग 17,000 भारतीय युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे हुए थे जिनमें से लगभग 4,000-5,000 को वापस लाया गया है। भारत सरकार ने नागरिकों को वापस लाने के लिए आपरेशन गंगा शुरू किया है।
- Sponsored -
Comments are closed.