Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

उदयन माने ने टोक्यो ओलम्पिक के लिए किया क्वालीफाई

- Sponsored -

नयी दिल्ली: अग्रणी भारतीय प्रोफेशनल गोल्फर उदयन माने ने 23 जुलाई से होने वाले टोक्यो ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है।30 वर्षीय माने टोक्यो ओलंपिक्स में अपने अच्छे दोस्त अनिर्बान लाहिड़ी के साथ दूसरे भारतीय गोल्फर के रूप में जुड़ेंगे और ओलम्पिक में 60 खिलाड़ियों के टूर्नामेंट में देश की तरफ से मजबूत चुनौती पेश करेंगे।
विश्व रैंकिंग में 356वें स्थान के साथ दूसरी सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय माने पहली बार ओलम्पिक खेलेंगे। अर्जेंटीना के एमीलियानो ग्रिलो के गुरूवार को ओलम्पिक खेलों से हट जाने के बाद माने को ग्रिलो के नाम के खिलाफ पहले रिज़र्व खिलाड़ी होने के आधार पर ओलम्पिक में खेलने का मौका मिल गया। माने के ओलम्पिक क्वालिफिकेशन की घोषणा मंगलवार शाम को इंटरनेशनल गोल्फ फेडरेशन की वेबसाइट पर की गयी जिसमें ओलम्पिक गोल्फ रैंकिंग के आधार पर माने को 60वां स्थान मिला है जबकि लाहिड़ी एक स्थान खिसककर 59वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
दो सप्ताह पहले लाहिड़ी कुछ क्वालिफाइड खिलाड़ियों के ओलम्पिक से हट जाने के बाद ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय बने थे। लाहिड़ी का यह लगातार दूसरा ओलम्पिक होगा। वह इससे पहले 2016 में रियो ओलम्पिक में एसएसपी चौरसिया के साथ खेले थे।
टोक्यो में गोल्फ प्रतियोगिता 29 जुलाई से एक अगस्त तक कसुमिगासेकि कंट्री क्लब में खेली जायेगी।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.