- Sponsored -
रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 1506 मरीज ठीक हुए हैं और 622 नये मरीज मिले हैं जबकि इससे दो लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 206, बोकारो 19, चतरा से चार, देवघर से 16, धनबाद से 17, दुमका से 20, पश्चिमी ंिसहभूम से 231, गढ़वा से तीन, गिरिडीह से पांच, गोड्डा से 17, गुमला से दो, हजारीबाग से पांच, जामताड़ा से एक,खूंटी से छह, लातेहार से एक, लोहरदगा से तीन, कोडरमा छह, पाकुड़ से चार, पलामू से 21, साहेबगंज से नौ , सरायकेला से दस, सिमडेगा से छह और पश्चिमी सिंहभूम से दस नये कोरोना मरीज शामिल है। कोरोना की वजह से राज्य में 2 मरीज की मौत हुई है जिनमें बोकारो और सिमडेगा जिले से एक- एक मरीज शामिल है।
वहीं, राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 429172 हो गई है और कुल 19894926 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 4372 सक्रिय मामले हैं। कोरोना से अब तक 419497 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में अब तक 5303 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।
- Sponsored -
Comments are closed.