Live 7 Bharat
जनता की आवाज

दो लाख इनामी सब-जोनल कमांडर संजय प्रजापति ने किया आत्मसमर्पण

- Sponsored -

लातेहार: बरवाडीह प्रखंड के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत चुंगरू पंचायत के नावाडीह ग्राम निवासी उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सब जोनल कमांडर दो लाख के इनामी संजय प्रजापति (30) ने शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया है।झारखंड सरकार के आत्म समर्पण एवं पुनर्वास नई दिशा नीति से प्रभावित होकर पुलिस उप महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, 214 बटालियन सीआरपीएफ कमांडेंट ऋषि राज सहाय के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। लातेहार जिले में कई नक्सली घटनाओं में पुलिस को संजय प्रजापति की तलाश थी। संजय प्रजापति बीते चार वर्ष से फरार था। वह जेएमएमपी में वर्ष 2013 से सक्रिय था। झारखंड जनमुक्ति परिषद के दुर्दांत सक्रिय सदस्य पप्पू लहरा, आजाद जी, मनोहर परहिया और उपेंद्र सिंह खेरवार आदि के साथ रहकर नक्सली वारदातों में सक्रिय भूमिका में रहा है। यह लातेहार जिले के विभिन्न कांडों में वांछित है। आत्मसमर्पण करते ही उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: