- Sponsored -
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो मददगार को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।एक संयुक्त टीम ने आतंकवादियों के मददगार इमरान माजिद माग्रे और अकीब अमीन को मोचवा बडगाम के चाडूरा से गिरफ्तार किया गया है।
- Sponsored -
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी लश्कर के कमांडरों के साथ संपर्क में थे।यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि ये दोनों लश्कर कमांडरों के संपर्क में थे और मोचवा, क्रालपोरा, चटरगाम, सथसू, नौगाम, चदूरा और अन्य आस-पास के इलाकों में आतंकवादियों को रसद और आश्रय प्रदान करने के अलावा हथियार और गोला-बारूद के परिवहन में शामिल थे।
दोनों के पास से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री, दो ग्रेनेड, दो ए के-47 मैगजीन और 30 ए के-47 कारतूस सहित विस्फोटक पदार्थ बरामद किए गए हैं।इससे पहले गुरुवार को बडगाम के मागम से लश्कर के दो मददगारों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने दोनों की पहचान कावूसा खालिसा के मोहम्मद शफी गनई और मामूसा पाट्टन के जहूर अहमद चोपान के रूप में पहचान की थी।
- Sponsored -
Comments are closed.