- Sponsored -
- रांची: जिला मलखंब संघ एवं मिशन ब्लू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय रांची जिला मलखंब प्रतियोगिता दिनांक 30 जुलाई (रविवार) को बंगीय सांस्कृतिक परिषद विधालय, धुर्वा, रांची के प्रांगण में प्रारंभ । उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरी संस्थान पिथोरिया बारू की संचालिका बी.के. राजमती दीदी विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी मंत्री रांची जिला ग्रामीण हरिनाथ साहू जी ,बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय सचिव सजल बनर्जी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (कला एवं खेल प्रकोष्ठ) के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर खेलों इंडिया मलखंब व्यायाम शाला , रांची केन्द्र के खिलाडिय़ों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्वागत भाषण एवं मंच का संचालन रांची जिला मलखंब संघ के अध्यक्ष अजय झा ने किया। इस अवसर चार आयु वर्गों ( 12/14/18 एवं 18 वर्ष से अधिक)में आयोजित हुई। बालक वर्ग में पोल मलखंब, हैंगिंग मलखंब, रोप मलखंब एवं पिरामिड एवं बालिका वर्ग में रोप मलखंब, पोल मलखंब, पिरामिड की प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता के आधार पर रांची जिला बालक – बालिका टीम का चयन किया जाएगा।
प्रतियोगिता का समापन सह पुरस्कार वितरण शाम 4 बजे प्रारम्भ होगा।
आज का परिणाम इस प्रकार हैं
अंडर-14 वर्ष बालिका वर्ग रोप मलखंब:-
——————————–
1. आरूषी कुमारी
2. कावेरी कुमारी
3. अंशु कुमारी -1
4. अंशु कुमारी -2
रोप मलखंब 16 वर्ष बालिका
————————————
1. प्रीति कुमारी
2. रिया कुमारी
3.साक्षी कुमारी
4.रिया बड़ाइक
अंडर -12 वर्ष बालक वर्ग पोल मलखंब:-
——————————-
1. सत्यवीर कुमार
2. आयुश नायक
3. रणबीर कुमार
4. प्रिंस कुमार
अंडर -14 वर्ष बालक पोल मलखंब:-
——————————–
1. शनि कुमार
2. अभिषेक उरांव
3. पिंटू कुमार
4. शिवा कुमार
प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में विवेक कुमार , संजय कुमार, हरि शंकर , रॉकी कुमार ,जितेश कुमार , विक्की साहनी, राकेश नायक ने अहम भूमिका निभाई।
- Sponsored -
Comments are closed.