Live 7 Bharat
जनता की आवाज

भाई को राखी बांध लौट रहीं बहनों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत

- Sponsored -

मोतिहारी: भाई को राखी बांध रही दोनों बहनों को ट्रक ने रौंद दिया जिसमें उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना में उनके साथ जा रहा एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना स्टेट हाइवे 74 पथ पर रमपुरवा स्थित टेढका पुल के पास की है। दोनों बहनें शुक्रवार को बाइक से घर लौट रही थीं। मृतका सुगांती देवी (40) और मनी कुंवर (50) है। वहीं जख्मी का नाम टुन्ना कुमार है। जानकारी के मुताबिक सुगांती और मनी सभी गोबिंदगंज थाना अंतर्गत इजरा नवादा वार्ड 8 के निवासी थे। वे खजुरिया स्थित राजाराम टोला में अपने भाईयों को राखी बांधने गई थीं। राखी बांध कर दोनों एक बाइक से अपने घर लौट रही थीं। युवक टुन्ना बाइक चला रहा था। इसी के दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दिया। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। तबतक दोनों महिलाएं मर चुकी थीं जबकि घायल युक छटपटा रहा था। ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। इससे घंटों तक स्टेट हाईवे पर पर आवागमन ठप रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया। स्थानीय लोगों ने दोनों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: