- Sponsored -
मध्यप्रदेश सरकार ने डिंडोरी जिला कलेक्टर रत्नाकर झा का तबादला कर उनके स्थान पर विकास मिश्रा को डिंडोरी जिले का नया कलेक्टर बनाया है।
- Sponsored -
आधिकारिक जानकारी के अनुसार आज शाम इस संबंध के आदेश जारी कर दिए गए। जारी आदेश के तहत डिंडोरी कलेक्टर रत्नाकर झा का तबादला कर उन्हें उप सचिव मध्यप्रदेश शासन बनाया गया है। श्री झा के स्थान पर विकास मिश्रा को डिंडोरी का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है। श्री मिश्रा इस पहले उप सचिव मध्यप्रदेश शासन, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग तथा अपर प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम एवं अपर प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
- Sponsored -
Comments are closed.