- Sponsored -
नयी दिल्ली : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..
1597 – मेवाड़ के राजपूत राजा राणा प्रताप ंिसह का निधन।
1905 – बांग्ला साहित्यकार देवेन्द्रनाथ टैगोर का निधन।
1910 – जर्मनी तथा बोलिविया के वाणिज्यिक तथा दोस्ताना समझौता समाप्त।
1927 – ब्रिटेन की सरकार ने अपनी सेना चीन भेजने का निर्णय लिया।
1938 – जनरल मोटर्स ने डीजल इंजन का बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू किया।
1941 – ब्रिटेन की सेना ने अफ्रीकी देश सूडान के कसलफ पर कब्जा किया।
1942 – जापान की सेना ने बर्मा (अब म्यांमार) पर हमला किया।
1966 – इंदिरा गांधी भारत की चौथी प्रधानमंत्री चुनी गयी।
1981 – अमेरिकी तथा ईरान के बीच समझौते के तहत 52 अमेरिकी बंधकों को रिहा किया गया।
1986 – पहला कम्प्यूटर वायरस ‘सी.ब्रेन’ सक्रिय किया गया।
1990 – ओशो के नाम से मशहूर रजनीश का पुणे में निधन।
1995 – हिन्दी साहित्यकार उपेंद्रनाथ अश्क का निधन।
2005 – सानिया मिर्जा आस्ट्रेलिया ओपन लॉन टेनिस के तीसरे दौर में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
2007- जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद बिन तैमूर अल सईद को प्रदान करने का फैसला।
2008 – श्रीलंका सेना की कार्रवाई में लिट्टे के 31 उग्रवादी मारे गये।
2009 – झारखंड में राजनीतिक अनिश्चितता के परिप्रेक्ष्य में केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रपति शासन लगाने का निर्णय लिया।
2010 – पश्चिम बंगाल , बिहार और उड़ीसा (अब ओडिशा) ने बीटी बैंगन का विरोध किया।
2012 – प्रसिद्ध संगीतकार तथा भारतीय, पाश्चात्य संगीत के उस्ताद एंथनी गोंजÞाल्विस का निधन ।
2013- नासा के क्यूरियोसिटी रोवर को मंगल ग्रह पर कैल्शियम जमा मिला।
2015- राजनीतिक विचारक एवं लेखक रजनी कोठारी का निधन।
2020 – भारत ने परमाणु हमला करने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2020 – विराट कोहली एकदिवसीय मैचों में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बने।
- Sponsored -
Comments are closed.