Live 7 Bharat
जनता की आवाज

इतिहास के आइने में आज का दिन

21 नवंबर की देश-दुनिया में घटित होने वाली महत्त्वपूर्ण घटनाएं

- Sponsored -

इतिहास की नजर से देखें तो हर दिन महत्वपूर्ण होता है । इसकी वजह यह है कि हर तारीख में देश और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटित हुई होती है जिनका प्रभाव वर्षों तक बना रहता है। तो आइये जानते हैं इतिहास की ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जो 21 नवंबर को घटित हुई।

 

इतिहास में 21 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है :-

 

1877-प्रसिद्ध वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने विश्व के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया।

1906-चीन ने अफीम के व्यापार पर रोक लगाई।

- Sponsored -

1921-प्रिंस ऑफ वेल्स (सम्राट एडवर्ड अष्टम) बाँबे (अब मुंबई) पहुंचे और कांग्रेस ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया।

1941-गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का जन्म।

1947-आजादी के बाद देश में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया।

1956-एक प्रस्ताव लाकर शिक्षक दिवस को स्वीकृति दी गई थी।

1962-भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने संघर्षविराम का ऐलान किया।

1963-केरल के थुंबा क्षेत्र से रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरु हुआ।

- Sponsored -

1979-मक्का में काबा मस्जिद पर मुस्लिम उग्रवादियों का अधिकार।

1986-मध्य अफ्रीकी गणराज्य ने संविधान अंगीकार किया।

1999-चीन द्वारा अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान ‘शेनझू’ का प्रक्षेपण किया गया।

2001-संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।

2002-मुस्लिम लीग (कायदे आजम) के नेता जफ़रउल्ला ख़ान जमाली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित।

2005-श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

2006-भारत और चीन ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।

2007-पैप्सिको चैयरमैन इंदिरा नूई को अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया।

2009-प्रसिद्ध शिक्षाविद्, हिंदी लेखक, साहित्यिक आलोचक और समाज सुधारक कल्याण मल लोढ़ा का निधन।

2021-प्रसिद्ध भारतीय पंजाबी गायिका गुरमीत बावा का निधन।

 

 

इनपुट : वार्ता

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Leave A Reply
Breaking News: