- Sponsored -
कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस वाहन की टक्कर से बाइक में सवार पिता-पुत्री और एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पखांजुर के व्यवहार न्यायालय से आरोपी शंकर पाल को कल पुलिस की वाहन में कांकेर जिला मुख्यालय लाया जा रहा था। इसी बीच जब वाहन बड़गांव के पास कोटरी पुल पर पहुंचा था तभी भागने की फिराक में आरोपी ने वाहन की स्टेयंिरग घुमा दी। इसके चलते विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक को वाहन ने जोर की टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला और अधेड़ नदी में जा गिरे।नदी में गिरी महिला और अधेड़ की तलाश में देर रात तक रेस्क्यू आॅपरेशन चलता रहा। सुबह दोनों का शव बरामद हो गया है।
पुलिस के अनुसार मृतकों में पित्तेभोड़ीया निवासी सोमजी कड़ियाम (57), उसकी बेटी सुम्मी आंचला (30) और आंचला (28) शामिल है। तीनों एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि नदी में करीब 15 फीट से अधिक पानी है। हादसे में वाहन सवार 2 जवान और आरोपी को भी चोट आई हैं। उन्हें बड़गांव के अस्पताल लाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
- Sponsored -
Comments are closed.