Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

पीएलएफआई के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,हथियार भी बरामद

- Sponsored -

IMG 20220106 WA0012

चाईबासा : पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा को 5 जनवरी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पीएलएफआई संगठन के सुप्रिमो दिनेश गोप के दस्ता के लिए कुछ लोग लेवी उठाने एवं लेवी नहीं देने पर किसी बड़े घटना को अंजाम देने के लिए बिस्केल, गुडीदिरि, जराकेल के आसपास के जंगल पहाड़ी क्षेत्र में भ्रमणशील है। वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु सशस्त्र बलों के साथ बिरकेल के जंगली पहाड़ी क्षेत्र में अभियान चलाया गया, जिसमें जंगल में तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पाये गये, तीनों संदिग्धों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

 

*गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम पता

01. रमाय भैसा उम्र करीब 35 वर्ष पिता- कैला भैसा ग्राम कोटागाड़ा बिरकेल थाना गुदड़ी जिला प० सिंहभूम चाईबासा

- Sponsored -

02. दामु बरजो उम्र करीब 38 वर्ष पिता गोमा बरजो सा0- टाकुब पंचायत कमरोड़ा वर्तमान सा0 हिलबाबाड़ी थाना गुदड़ी जिला प० सिंहभूम चाईबासा

03. मंगरा टुटी उर्फ मतियस टुटी उम्र करीब 22 वर्ष पिता स्व0 कांडे टुटी सा0-बिरकेल थाना गुदड़ी जिला प० सिंहभूम

 

*बरामद सामान:

- Sponsored -

1. एक देशी दो नाली रायफल

2. 12 बोर का 06 जिन्दा गोली एवं 7.62 MM का एक जिन्दा गोली

3. लेवी संबंधित पर्चा एवं चंदा रसिद

 

*छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी:

1. थाना प्रभारी दीनबंधु कुमार गुदड़ी थाना

2. पु०अ०नि० अविनाश कुमार, गुदड़ी थाना

3. अ०नि० चक्रधर महतो IRB 05 गुदड़ी

4. थाना से सशस्त्र बल एवं आई0आर0बी0 के सशस्त्र बल।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.