Live 7 Bharat
जनता की आवाज

मानगो पुल पर राह चलते लोगों की कोशिशों से बचीं तीन जानें

- Sponsored -

प्रताड़ना से तंग मां 2 बच्चों संग सुवर्णरेखा में कूदकर करने वाली थी आत्महत्या
जमशेदपुर: रविवार को मानगो पुल पर राह चलते लोगों की कोशिशों से 3 जानें बच गईं। ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर 1 महिला अपने 2 बच्चों के साथ सुवर्णरेखा नदी में कूद कर आत्महत्या करने वाली थी। ऐन मौके पर रास्ते से आवागमन कर रहे लोगों ने महिला को रोक लिया। इस कारण कुछ देर के लिए पुल पर जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। साकची मुस्लिम लइन में रहने वाली एक महिला पुल से नीचे नदी में कूदकर आत्महत्या करने जा रही थी। महिला की गोद में 2 बच्चे भी थे। पुल से नीचे छलांग लगाने ही वाली थी। इससे पहले ही कुछ लोगों और दूसरी महिलाओं ने महिला का हाथ पकड़ लिया। आत्महत्या की वजह पूछने पर महिला ने बताया कि वह अपने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाने जा रही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिला ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पति के बड़े भाई उसे संपत्ति को लेकर काफी परेशान करते है। सारी संपत्ति हड़प ली है। इसको लेकर घर में अक्सर विवाद होता है। रविवार सुबह भी उसका विवाद हो गया। जेठ ने उसके साथ मारपीट की। जिस कारण वह अपने दोनों बच्चों के साथ आत्महत्या करने आई थी। लोगों व पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह महिला को समझाकर घर वापस भेजा। कहा कि वह इस मामले में कानूनी मदद ले।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: