- Sponsored -
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के तीन अधिकारियों का तबादला कर दिया है जबकि बुलंदशहर के जिलाधिकारी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आधिकारिक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री निशा को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है वहीं बुलंदशहर के जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश ंिसह को बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है।
उन्होने बताया कि विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा डा सरोज कुमार को सचिवालय प्रशासन विभाग में विशेष सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है जबकि लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव ज्ञानेश्वर त्रिपाठी का तबादला विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर कर दिया गया है।
इसके अलावा सरकार ने कल देर शाम छह वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का भी तबादला किया है।
- Sponsored -
Comments are closed.