Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

फिर दरिंदों ने दिया सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम 

- Sponsored -

आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ

- Sponsored -

कयूम खान
लोहरदगा: जिला में फिर एक बार सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को तीन दरिंदों ने अंजाम दिया है। इस घटना से पीड़िता दहशत में है। पीड़िता ने इस घटना को लेकर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।पीड़िता के बयान पर महिला थाना में कांड संख्या 3/22 दर्ज किया गया है। इसको लेकर पुलिस हरकत में आ चुकी है। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। यह घटना सदर थाना क्षेत्र की है।इस गैंगरेप को लेकर बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र में युवती विवाह समारोह में गयी हुई थी। जहां पर तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना विगत 24 जनवरी की रात की बतायी जाती है। इस घटना के बाद पीड़िता ने घर लौट कर परिजनों को मामले की जानकारी दी।परिजनों ने पीड़िता के साथ 26 जनवरी की रात महिला थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गयी है। इस घटना के बाबत महिला थाना पुलिस ने 27 जनवरी को मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है। पीड़िता से भी पूरी घटना को लेकर जानकारी ली जा रही है। साथ ही पुलिस हर एक बिंदुओं पर जांच पड़ताल और आगे की कार्रवाई में भी जुटी हुई है। लोहरदगा में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.