Live 7 Bharat
जनता की आवाज

ऑटो में जा रही महिला का फोन छीनना पड़ा बदमाशों को भारी, 2 KM पीछा कर एक को पकड़ा

- Sponsored -

Make Money Youtube Thumbnail 2023 09 16T214138.362

नई दिल्ली में एक महिला ने बदमाशों को पीछा कर पकड़ा। महिला बुराड़ी से आईएसबीटी की ओर जा रही थी, तभी दो बदमाश बाइक पर आए और उसका मोबाइल छीनकर भागने लगे। महिला ने ऑटो से करीब दो किलोमीटर तक बदमाशों का पीछा किया। वो तब तक बदमाशों का पीछा करती रही जब तक एक बदमाश सड़क पर फिसल कर नहीं गिर गया। इसके बाद बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने महिला का फोन छीनने का विरोध करने पर उसे ऑटो के अंदर धक्का दिया था। इसके बाद उसका फोन छीन कर भाग गए। दोनों बदमाश फोन छीनकर वजीराबाद से मजनू का टीला की ओर भाग गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब बाइक सवार फिसलकर सड़क पर गिर गया तो महिला ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके से भागे दूसरे स्नैचर को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि ये घटना 2 सितंबर की है। फोन छीनने वाले बदमाशों की पहचान 23 साल के चांद और 19 साल के आफताब के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली के बवाना में रहते हैं। घटना रात में हुई, जब 33 साल की महिला ने बुराड़ी से ऑटो किराए पर लिया था और अपने गांव जाने के लिए बस पकड़ने के लिए आईएसबीटी की ओर जा रही थी।

- Sponsored -

- Sponsored -

डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि जब ऑटो वजीराबाद फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो बाइक पर दो लड़के आए और उसके हाथ से फोन छीन लिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाइक बिना नंबर प्लेट की थी और दोनों मजनू का टीला की ओर तेजी से बढ़े। महिला ने हार नहीं मानी। उसने ऑटो ड्राइवर से बाइक का पीछा करने को कहा। पुलिस सूत्र ने बताया कि महिला ने समय पर हमारे ड्यूटी स्टाफ का ध्यान आकर्षित किया जब वे इलाके में गश्त कर रहे थे। पुलिस हरकत में आई और एक आरोपी को पकड़ लिया गया। IPC की धारा 392 के तहत लूट का मामला दर्ज किया गया है और दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

पूछताछ के दौरान पकड़ गए बदमाश ने अपना गुनाह कबूल किया और पुलिस को दूसरे संदिग्ध तक ले गया। इसके अलावा, आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि वह और उसका सहयोगी पिछले तीन महीनों से अन्य बाइक चोरी में लिप्त थे और चोरी के वाहनों का उपयोग अपराध करने के लिए कर रहे थे। डीसीपी ने बताया, इसके बाद दूसरे फरार आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के साथ शहर भर में चोरी के चार मामलों का खुलासा हुआ है।

महिला की बहादुरी की सराहना

महिला की बहादुरी की हर तरफ सराहना हो रही है। महिला ने अपने साहस के बल पर बदमाशों को पकड़ा और अन्य महिलाओं के लिए भी एक मिसाल कायम की है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: