Live 7 Bharat
जनता की आवाज

विश्व चैंपियनशिप में लक्ष्य की विजयी शुरुआत

- Sponsored -

टोक्यो: भारत के युवा शटलर लक्ष्य सेन ने बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए सोमवार को पहले राउंड में डेनमार्क के हांस क्रिस्टियन विटिंगस को 2-0 से मात दी।
नौंवी सीड सेन ने टोक्यो मेट्रोपोलिटन जिम्नेशियम में डेनमार्क के दिग्गज खिलाड़ी को 21-12, 21-11 के सीधे गेमों में मात दी।
20 वर्षीय सेन ने विश्व चैंपियनशिप 2021 में कांस्य पदक जीता था। वह पिछले आयोजन में वरीयता सूची से बाहर थे, लेकिन उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनलिस्ट केविन कॉर्डन सहित कई बड़े खिलाड़ियों को हराया था। सेन को सेमीफाइनल में हमवतन किदांबी श्रीकांत से हारने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था।
इसी बीच, अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की भारतीय जोड़ी ने महिला युगल के पहले राउंड में मालदीव की आमिनत नबीहा और फातिमा नबाहा को 21-7, 21-9 से मात दी।
ईशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो की मिश्रित युगल जोड़ी ने डेनमार्क के पैट्रिक स्कील और फ्रांजस्किा वोल्कमैन को 21-12, 21-13 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
2019 चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत हालांकि चीनी तापेई के चोऊ टेइन चेन से 15-21, 21-15, 15-21 से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गये।
साथ ही मालविका बंसोड़ को महिला एकल मैच में डेनमार्क की लिन क्रिस्टोफरसन से 21-14, 21-12 से हार मिली।
पुरुष युगल के पहले राउंड में मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी को हिरोका ओकामुरा और मासायुकी ओनोडेरा की जापानी जोड़ी से 11-21, 21-19, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।
भारत विश्व चैंपियनशिप 2022 में 26 खिलाड़ियों के साथ, जापान (32) और मलेशिया (27) के बाद खिलाड़ी प्रतिनिधित्व के मामले में तीसरे स्थान पर है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: