- Sponsored -
बड़कागांव:बड़कागांव वन क्षेत्र के विभिन्न गांव में एक सप्ताह से हाथियों ने उत्पात से लोगों का नींद हराम है। गांव में जब लोग सो जाते हैं तब हाथियों की दस्तक होती है। बच्चे बूढ़े एवं महिलाएं परेशान हो जाती है। गत रात्रि ओदरना एवं बड़कागांव हजारीबाग रोड स्थित टीपी पांच के पास दर्जनों घरों को तहस-नहस कर दिया एवं लगभग 10 एकड़ जमीन में लगे मक्कई, भिंडी, बोदी, झिंगी, परोल फसलों को रौंद डाला। जिससे 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ। पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजीव रंजन एवं जीसस मिशनरी सोसायटी आप करणपुरा के सचिव नकुल महतो ने बताया कि ग्राम व ओदरना में पिंकू मल्हार, कन्नू मल्हार, जगदेव मल्हार, राजधन मल्हार, गणेश मल्हार, दीपक मल्हार, शत्रुघ्न मल्हार, रामविलास मल्हार, नारपन मल्हार के घरों के तोड़कर चावल व गेहूं हाथियों ने चट कर दिया। वही बड़कागांव हजारीबाग रोड टीपी 5 के पास फुलेश्वर महतो, रामधनी महतो, गोपाल महतो, बसंत महतो के घरों को तोड़ डाला। घरों में रखे गए चावल, आटा, हाथ खा गए एवं रामधनी महतो के 2 एकड़ जमीन में लगे मकई, गोपाल महतो के एक-एकड़,फुलेश्वर महतो के एक एकड़, मोहन महतो, रामशरण महतो एवं रामशरण महतो, के 3 एकड़ से अधिक जमीन में लगे मक्काई भिंडी फसल को रौंद डाला जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया। सूचना पाकर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजेश रजक ने रात में ही गांव में जाकर वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग के अधिकारी सिपाही व ग्रामीणों की मदद से हाथियों को जंगल की ओर भगाया गया।
- Sponsored -
Comments are closed.