- Sponsored -
बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित की हाल ही में एक फिल्म आने वाली हैं। इस फिल्म का टाइटिल मजा मा रखा गया है जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया हैं।
- Sponsored -
माधुरी दीक्षित की फिल्म मजा मा का ट्रेलर अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म में माधुरी लीड रोल में नजर आएंगी। माधुरी के अलावा इस फिल्म में गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, सिमोन सिंह, शीबा चड्ढा, मल्हार ठाकर और निनाद कामत जैसे कलाकार नजर आएंगे।
मजा मा के ट्रेलर की शुरुआत में ही माधुरी दीक्षित अपने डांस स्टेप्स दिखाती नजर आई हैं। इस फिल्म के ट्रेलर से पता लग रहा है कि दो गुजराती परिवारों की कहानी होगी, जो बच्चों की शादी की उलझन में उलझे हुए हैं। मजा मा इस साल के 06 अक्टूबर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।
- Sponsored -
Comments are closed.