Live 7 Bharat
जनता की आवाज

चोरों ने शिव मंदिर को बनाया निशाना, दान पेटी और मंदिर का घंटा लेकर फरार

- Sponsored -

रांची:राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत पुनदाग ओपी क्षेत्र के शुक्रवार की देर रात शिव मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। मंदिर के अंदर से दान पेटी, मंदिर का घंटा सहित अन्य समान चोरी कर ली। दान पेटी रेलवे लाइन के बगल में गड्ढे में दान पेटी फेंका हुआ मिला है। शनिवार की सुबह स्थानीय लोग जब मंदिर में पूजा करने गए तो देखा कि मंदिर के कई सामान गायब हैं। जिसके बाद खोजबीन की गई।स्थानीय लोगों ने दान पेटी को रेलवे लाइन के बगल के गड्ढे से दान पेटी को बरामद किया है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि घटना की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पहुंची है। सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीरें कैद हुई है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: