- Sponsored -
चाईबासा/ गुवा : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में मौसम ने एक बार फिर मिजाज बदला है और हल्की बारिश गुना बूंदी के साथ तापमान में काफी गिरावट आई है ठंड और कनकनी बढ़ गई है मौसम में बदलाव और ठंड बढ़ने से लोग काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ठंड और कंपनी के साथ सर्द हवाएं चल रही हैं जिससे तापमान काफी नीचे आ गया है। गुवा एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से हो रही छिटपुट बारिश से जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त है वही छिटपुट बारिश के कारण ठंड बढ़ गई। सुबह से सूरज की किरने धरती पर नहीं पहुंची। अधिकतर लोग दिन में ही अलाव जलाकर तापते नजर आए। ज्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूरों को हुई। सड़कों पर बहुत कम ही लोग ही निकले। बड़ी ठंड के कारण लोग अपने-अपने घरों में रहे। गुवा बाजार में बहुत ही कम लोगों को देखा गया। वही बड़ाजामदा में भी छिटपुट हुई बारिश के कारण ठंड बढ़ने से सड़के सुनसान रही। वहीं गोवा का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा तथा न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा।
- Sponsored -
- Sponsored -
Comments are closed.