Live 7 Bharat
जनता की आवाज

लखनऊ में रेलवे कॉलोनी के पुराने मकान की ढही छत, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

- Sponsored -

Make Money Youtube Thumbnail 2023 09 16T213822.967

लखनऊ में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। आलमबाग रेलवे कॉलोनी में एक पुराने मकान की छत ढहने से 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन बच्चे शामिल हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। मलबे में से मृतकों के शवों को निकाला गया।

मृतकों की पहचान 40 वर्षीय सतीश चंद्र, 35 वर्षीय सरोजनी देवी, 13 वर्षीय हर्षित, 10 वर्षीय हर्षिता और 5 वर्षीय अंश के रूप में हुई है।

- Sponsored -

हादसे में मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Sponsored -

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

जर्जर मकान में हुआ हादसा

लखनऊ में वर्षों पुरानी रेलवे कॉलोनी के मकान जर्जर हो चुके हैं। इसी में से एक मकान की छत शनिवार की सुबह गिर गई। इस हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की दबकर मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हालांकि, इस घटना में पांच लोगों की मौत के बाद उनकी लाश ही निकाली जा सकी।

आलमबाग के आनन्द नगर फतेह अली चौराहे के किनारे रेलवे कॉलोनी का निर्माण किया गया है। कॉलोनी में कई मकान जर्जर हो चुके हैं। इन मकानों को खाली करने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन लोगों ने ध्यान नहीं दिया।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: