Live 7 Bharat
जनता की आवाज

शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर की जा रही धान उपार्जन

- Sponsored -

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन किया जा रहा है। जिले में इन नौ दिनों के दौरान 9 हजार 507 किसानों से 54 करोड़ 12 लाख रूपये के समर्थन मूल्य में 2 लाख 63 हजार 475 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

- Sponsored -

कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने आज खाद्य एवं संबंधित विभागों को सुनिश्चित करने कहा कि सभी 96 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी सुव्यवस्थित तरीके से हो। उन्होंने कस्टम मिलिंग के लिए मिलर पंजीयन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द सभी मिलर्स का पंजीयन कराना सुनिश्चित करने कहा। बताया गया कि अभी तक अरवा के 107 मिलर्स का पंजीयन किया जा चुका है। साथ ही खरीदी केंद्रों से एक हजार 350 क्विंटल धान का उठाव मिलर्स द्वारा किया गया है।

कलेक्टर ने सभी खरीदी केंद्रों से सतत धान उठाव सुनिश्चित करने कहा। ज्ञात हो कि इस साल एक नवंबर से 31 जनवरी तक जिले के 96 उपार्जन केंद्रों के जरिए समर्थन मूल्य पर अनुमानित चार लाख 84 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी पंजीकृत किसानों से की जा रही है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: