Live 7 Bharat
जनता की आवाज

राष्ट्रपति पद की राजग प्रत्याशी मुर्मू सोमवार को आयेंगी उत्तराखण्ड

- Sponsored -

देहरादून:राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कल सोमवार को उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगी। संसदीय कार्यमंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीमती मुर्मू सोमवार को सुबह दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां उनका स्वागत के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक सहित सभी सांसद व संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। यहां से वह कलेक्ट्रेट देहरादून स्थित शहीद स्थल पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने जायेंगी। डा. अग्रवाल ने बताया कि 11 बजकर 15 मिनट पर श्रीमती मुर्मू सांसदों और विधायकगणों के साथ बैठक करेंगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी 47 विधायक, और लोकसभा तथा राज्यसभा के सभी आठ सांसदों से मुख्य सेवक सदन में आयोजित बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित रहने को कहा है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: