Live 7 Bharat
जनता की आवाज

हेमंत राज में भ्रष्टाचार और अपराध का बढ़ा ग्राफ:दिलीप सैकिया

- Sponsored -

धनबाद/बाघमारा: भाजपा के प्रदेश प्रभारी सह मंगलदोई (असम)के सांसद दिलीप सैकिया रविवार को बाघमारा चिटाही स्थित विधायक ढुल्लू महतो के आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जय श्री राम के जयकारे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढाते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम झारखंड के हेमंत सरकार को सद्बुद्धि दे ताकि राज्य की जनता खुशहाल रह सके। चुनाव के समय हेमंत सरकार ने पांच लाख युवाओं को रोजगार,भ्रष्टाचार की समाप्ति,महिलाओं का सम्मान सहित जितने भी वादे किये थे उसने से एक भी पूरा नहीं हुआ। जिस कारण राज्य की नाराज जनता इस सरकार से मुक्ति पाने के साथ फिर से भाजपा की सरकार लाने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रतिदिन लूट,हत्या,रंगदारी,महिलाओं पर अत्याचार,गरीबों की जमीन हड़पना,भ्रष्टाचार, बेरोजगारी बढ़ते जा रहा है। इस पर अंकुश लगाने के बजाय हेमंत सरकार केवल घोषणाएं ही करने में व्यस्त है। विधायक ढुल्लू महतो तथा भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगने पर उन्होंने कहा कि राजनीतिक में आरोप प्रत्यारोप लगता ही रहता है। ऐसे आरोपों से भाजपा के कार्यकर्ता घबराते नहीं बल्कि ओर ऊर्जा के साथ जनता की सेवा करते है। उन्होंने कहा कि बाघमारा की जनता ने जो प्यार दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
मंदिर की भव्यता देख अभिभूत हुए प्रदेश प्रभारी:-
रामराज मंदिर के अवलोकन के बाद प्रदेश प्रभारी ने कहा कि चिटाही धाम में प्रभु श्रीराम का मंदिर निर्माण होना बाघमारा की जनता के लिए सौभाग्य की बात है। साथ ही मंदिर की सुंदरता को देख खुशी व्यक्त करते हुए विधायक ढुल्लू महतो को साधुवाद दिए। कहा कि अयोध्या में भी भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण जोर शोर से किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने मंदिर में स्थापित देवी देवताओं की पूजा अर्चना किये। मंदिर समिति की ओर से प्रदेश प्रभारी को रामराज मंदिर का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी का जोरदार स्वागत किया। मौके पर धनबाद महानगर के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, धनबाद महानगर के प्रभारी अभय सिंह,महामंत्री श्रवण राय,शत्रुघ्न महतो,बच्चू राय,डब्लू महथा,मंजीत सिंह,अशोक साव,सुरेश चौहान,मन्नू सिंह,शक्ति चौहान,मुखिया जीतन भुइयां,संजय महथा,किसुन महथा,मुकेश झा,बंटी हरि,गौतम पांडेय,गंगा रवानी सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
%%%%%%%%

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: