Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

गढ़वा में नहीं निकला मुहर्रम का जुलूस, मुहल्ले में ही की गई मिलनी

- Sponsored -

गढ़वा: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण जिला मुख्यालय में मुहर्रम का जुलूस नहीं निकाला गया। सभी ताजियादार व अखाड़ेदार अपने – अपने मुहल्लों में ही अखाड़ा व निशान के साथ मिलनी किया। इस दौरान लोग या हसन, या हुसैन, या अली, कर्बला दूर है, जाना जरूर है आदि नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर कई बच्चों व नवजवानों ने परंपरागत हथियारों से अपने- अपने करतब दिखाए। इसके पूर्व लोगों ने गढ़वा प्रखंड के हूर मध्या गांव स्थित अब्दुल लतीफ बियाबानी रहमतुल्लाह अलैह ( अंजान शहीद रहमतुल्लाह अलैह) के मजार पर चादरपोशी करने के साथ ही सिरनी फातिहा किया। इसके अलावे अकीदतमन्दों ने शहर के सोनपुरवा मोहल्ला स्थित हजरत मलंगशाह दाता रहमतुल्लाह अलैह व मिलकिश शाहदाता रहमतुल्लाह अलैह के साथ-साथ अंजान शहीद रहमतुल्लाह अलैह टंडवा के मजार पर चादरपोशी व सिरनी फातिहा कराया। साथ ही फजिर नमाज के बाद सभी ताजियादारों ने अपने – अपने चैक पर दूध का प्याला फातिहा किया। मुहर्रम के यौमे आशूरा के मौके पर कई लोगों ने रोजा रखा। मगरिब नमाज के बाद लोगों ने इफ्तार कर रोजा खोला। मिलनी के दौरान शहर के रांकी मोहल्ला में अकीदतमंदों के लिए लंगरखानी व शीतल जल की व्यवस्था की गई थी।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.