Live 7 Bharat
जनता की आवाज

चित्र बातों को कहने व भावनाओं को प्रकट करने की क्षमता रखता है: जीपी झा

- Sponsored -

एमबी डीएवी में वर्ल्ड इमोजी डे पर हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

- Sponsored -

लोहरदगा: एमबी डीएवी विद्यालय लोहरदगा में रविवार को प्राचार्य जीपी झा के नेतृत्व व निर्देशन में सीसीए प्रभारी शिक्षक शितेश पाठक द्वारा विश्व इमोजी दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर प्राचार्य श्री झा ने कहा कि एक छोटी सी चित्र बड़ी से बड़ी बातों को कहने व भावनाओं को प्रकट करने की क्षमता रखता है। विश्व इमोजी दिवस की शुरुआत इमोजीपीडिया के संस्थापक जेरेमी बर्ड द्वारा 17 जुलाई 2014 में किया गया था। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियों ने इमोजी बनाना शुरू किया तथा देखते ही देखते यह संपूर्ण विश्व में लोकप्रिय तथा प्रसिद्ध हो गया। आज विश्व के सर्वे में यह बात सामने आई है कि व्हाट्सएप,फेसबुक व ट्विटर पर करोड़ों की संख्या में प्रतिदिन इमोजी का प्रयोग हो रहा है और यह संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। बच्चों को आधुनिक तकनीकियों से अवगत करवाने व इसका लाभ उठाने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कक्षा चौथी के बच्चों के मध्य इस विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें बच्चों को कलरफुल पेपर का प्रयोग करते हुए आकर्षक इमोजी तैयार करना था। इस प्रतियोगिता में अन्वी वंदिता व हर्षिता कुमारी में प्रथम, अधृत भारद्वाज व प्रेरित बंका ने द्वितीय तथा तविश बंका ने तृतीय स्थान अर्जित किया। इस प्रतियोगिता में आरती कुमारी व खुशबू कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: